Haldwani News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी में मानसिक बीमारी से ग्रसित 37 वर्षीय दीपांशु पांडेय ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उन्हें फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मृत्यु घोषित की गई। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, दीपांशु काफी समय से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहे थे।

Haldwani News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Haldwani News: हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आनंदीपुरम नवाबी रोड में मानसिक बीमारी से जूझ रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक आनंदीपुरम निवासी 37वर्षीय दीपांशु पांडेय अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दीपांशु ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दीपांशु पिछले लंबे समय से गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। मानसिक तनाव के चलते ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।