गुरुकुल में नहीं रहना चाहता था किशोर, पिता को भी अपने फैसले पर पछतावा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र स्थित आर्य समाज गुरुकुल

गुरुकुल में नहीं रहना चाहता था किशोर, पिता को भी अपने फैसले पर पछतावा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र स्थित आर्य समाज गुरुकुल के हॉस्टल में परतावल के किशोर छात्र की आत्महत्या के बाद उसके घर मातम पसरा है। जांच के अनुसार छात्र वहां रहना ही नहीं चाहता था, जिसकी वजह से उसने अपनी जान ले ली। वहीं, अब उसके पिता भी अपने इस निर्णय पर पछता रहे हैं। अपने करीबियों से बात करते उनका यह पछतावा सामने आ जा रहा है।

घटनाक्रम का विवरण

सोशल मीडिया पर घटना को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच महराजगंज पुलिस ने एक्स पर बताया कि मृतक छात्र का अंतिम संस्कार सुल्तानपुर में ही कर दिया गया है। जबकि सुल्तानपुर के धनपतगंज थाने की पुलिस का कहना है कि मृत छात्र के परिजन शव लेकर चले गए। परतावल निवासी 15 वर्षीय श्याम जायसवाल को बेहतर शिक्षा की उम्मीद में परिजन सोमवार को सुल्तानपुर स्थित गुरुकुल में दाखिला कराने गए थे। दाखिले के कुछ घंटे बाद ही छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पिता का दुख

बेटे की मौत से टूट चुके हैं सतीश

बेटे श्याम जायसवाल की मौत से उसके पिता सतीश जायसवाल पूरी तरह टूट चुके हैं। पिता के करीबियों के अनुसार वह अपने फैसले को लेकर लगातार पछतावा जता रहे हैं। उनका कहना है कि वे अपने बच्चे को गुरुकुल के हॉस्टल भेजने के फैसले से बेहद दुखी हैं। यह कहते हुए वह बार-बार भावुक हो जा रहे हैं। धनपतगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि महराजगंज जिले के परतावल निवासी सतीश जायसवाल ने अपने पुत्र श्याम का थाना क्षेत्र स्थित एक गुरुकुल में दाखिला कराया था। छात्र के फंदे से लटकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव अपने साथ ले लिया था। मामले में अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

छात्र की आत्महत्या का कारण क्या था?
जांच के अनुसार छात्र वहां रहना ही नहीं चाहता था, जिसकी वजह से उसने अपनी जान ले ली।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsगुरुकुल में नहीं रहना चाहता था किशोर, पिता को भी अपने फैसले पर पछतावा