खगड़िया :किशोर नेफांसी लगकर की खुदकुशी, मातम
खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोर सत्यम कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, घर के चारों ओर बाढ़ का पानी था, जिस पर उसे जाने से मना किया गया। इस बात से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

खगड़िया :किशोर नेफांसी लगकर की खुदकुशी, मातम जिले के परबत्ता थानान्तर्गत भरसो पंचायत के शर्मा टोला की घटना मृतक स्थानीय हीरालाल शर्मा उर्फ़ हीरा शर्मा का 13 वर्षीय पुत्र है सत्यम कुमार परबत्ता , एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के भरसो पंचायत स्थित शर्मा टोला में रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक किशोर ने गले में फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर लीं I मृत किशोर भरसो पंचायत के शर्मा टोला गांव निवासी हीरालाल शर्मा उर्फ़ हीरा शर्मा का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार बताया जा रहा है I इधर परिजनों की माने तो घर के चारो ओर बाढ़ का पानी फैला हुआ है I
घटना का कारण
सुबह सत्यम से बाढ़ के पानी में जाने से मना किया I इसी बात क़ो लेकर किशोर ने गले में फंदा डालकर लिया I परिजनों का नजर परते ही आनन फानन में उसे फंदे से निचे उतारा गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी I मौत की खबर मिलते ही आसपास लोगों में सनसनी फ़ैल गईI किसी ने घटना की सूचना पुलिस क़ो दी I जानकारी मिलते ही मौक़े पर पुलिस नाव के सहारे घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है I
पुलिस की कार्रवाई
इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि किसी जरुरी कार्य से हीरालाल शर्मा बाहर गए हैं। उसके आने के पश्चात लिखित बयान के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


