गले से जींस का फंदा कसकर चारपाई से झूला छात्र, मौत
फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय छात्र गोलू ने अपने कमरे में जींस के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन इसे बीमारी से परेशान होने का कारण बता रहे हैं। गोलू को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। परिजन शव बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए।

फिरोजाबाद, रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक छात्र गले से जींस का फंदा कसकर चारपाई से झूल गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर वापस ले गए। पुलिस बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना बता रही है। महादेव नगर निवासी 12 वर्षीय गोलू पुत्र देशराज कक्षा सातवीं का छात्र था। शनिवार सुबह उसकी मां सुनीता देवी और पिता काम पर चले गए। उसका भाई अनुज खाना बना रहा था। उसी दौरान वह अपने कमरे में चला गया।
वह कमरे में रखी चारपाई से गले में जींस का फंदा कसकर लटक गया। जब काफी समय तक वह बाहर नहीं आया तो भाई अनुज को चिंता हुई और वह कमरे में पहुंचा। गोलू को फंदा पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।बालक के जीवित होने की आस में परिजन आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में पांचवे नंबर का था। पिता पल्लेदारी का काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। मृतक के पिता ने बताया कि उसका भाई अनुज खाना बना रहा था। इसलिए उसने गोलू से बाहर जाकर लेट जाने की बोला था। इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने घर ले गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि छात्र पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था। परिजन उपचार करा रहे थे। बीमारी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उसने चारपाई से जींस का फंदा लगाकर जान दी थी। उसके पैर मुड़े हुए थे।


