पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज के अबूबकरपुर में एक युवक ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली है। बताया गया है कि विवाद की वजह से 40 वर्षीय राम कुमार कुशवाहा ने फांसी लगाई। वह अपनी पत्नी अर्चना और दो बेटों के साथ रह रहे थे। सुबह उनके परिवार ने उन्हें फंदे पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज, संवाददाता। अबूबकरपुर में रह रहे एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताया गया। मूलरूप से अतरसुइया का रहने वाला 40 वर्षीय राम कुमार कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुशवाहा अबूबकरपुर प्रीतमनगर में पत्नी अर्चना और दो बेटों के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस के मुताबिक मंझा बनाने का काम करने वाले राम कुमार का किसी बात को लेकर रात में पत्नी अर्चना से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों सोने चले गए। भोर में पत्नी-बच्चे जागे तो उन्होंने राम कुमार को फंदे पर लटका पाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की।


