पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

रुपहारा गांव में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर आत्म हत्या कर ली। मृतक विकास कुमार सिंह का मानसिक तनाव बढ़ गया था, जिसके कारण उसने गले में फंदा डाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन बच्चे हैं और घटना से गांव में शोक का माहौल है।

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या

चिरैया, निज संवाददाता। शिकारगंज थाना क्षेत्र के रूपहरा गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। मृतक विकास कुमार सिंह उर्फ छोटन कुमार सिंह ग्रामवासी स्व. राजेंद्र सिंह का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से किसी बात को लेकर पति -पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। जिसमें दो बार उसकी पत्नी की सूचना पर डायल 112 की टीम भी पहुंची थी।

पति-पत्नी के बीच विवाद

इधर दो दिन पहले उसकी妻 किरण देवी ने अपने मायके से पिता सहित अन्य परिजनों को बुलाया था। इस दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने पिता के साथ मायके चली गईं। जिसके कारण विकास कुमार सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी क्रम में वह शुक्रवार की रात गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। जिसे शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे स्थान पर था। उसके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है और छोटा भाई रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। जिसे घटना की सूचना दे दी गई है।

परिवार की स्थिति

मृतक के तीन अबोध बच्चे हैं। जो मां के साथ ननिहाल में है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। वही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। उसके भाई के घर आने का इंतज़ार किया जा रहा है।

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक आवेदन पत्र नहीं दिया है। आवेदन पत्र मिलते ही एफ आई आर दर्ज कर कारवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र मिलने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

सामान्य प्रश्न

✦घटना किस गांव में हुई थी?−
घटना रूपहरा गांव में हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या