करहारा गांव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधेपुर के करहारा गांव में 19 वर्षीय प्रभाष कुमार यादव ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सैंपल एकत्रित किए। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

करहारा गांव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के करहारा गांव वार्ड 12 में सोमवार को एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक हरखित यादव तथा पूनम देवी का 19 वर्षीय पुत्र प्रभाष कुमार यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक प्रभाष यादव अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही इस बात की जानकारी पड़ोस के लोगों को मिली की वहां भीड़ जुट गई। घटना की सूचना भेजा थाना के 112 नंबर वाहन पर मौजूद पुलिस को मिली। इसके बाद भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल करहारा वार्ड 12 पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो युवक का शव बरामदा पर था। पुलिस देर शाम शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार तथा अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मधुबनी से एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल से सैम्पल एकत्रित की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चलेगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकरहारा गांव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या