युवक ने पेड़ में फंदा डाल लगा ली फांसी, मौत

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में 19 वर्षीय अनिल यादव ने खेत पर दुपटटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे खोजा तो उसका शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं था, आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

युवक ने पेड़ में फंदा डाल लगा ली फांसी, मौत

बांदा। युवक ने खेत पर पेड़ पर दुपटटे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर के मजरा मैकू निवासी विजय कुमार यादव ने बताया 19 वर्षीय पुत्र अनिल यादव शनिवार शाम खेत से मवेशी लेकर घर आया। मवेशी बाधने के बाद वह चचेरे भाई राजू के साथ दुकान चला गया। देर शाम दोनों लेाग घर लौटे राजू अपने घर पहुंच गया। अनिल यादव खेतो की तरफ चला गया।

जब काफी देर बाद वह घर नही लौटा तो पिता ने उसे घर आने के लिए फोन किया। अनिल ने घर आने से मना कर दिया और मोबाइल फोन बंद कर दिया। तब परिजनो को अनहोनी की आशंका हुई। परिजन खोजबीन करते हुए खेत पहुंच गए। देखा तो उसका शव बबूल के पेड़ पर दुपटटा के सहारे फंदे से लटक रहा था। शव देखते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता का कहना है कि अनिल उसका इकलौता पुत्र था। घर में किसी प्रकार की कोई बात नही हुई फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। अचानक हुई इस घटना से मां विमला का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsयुवक ने पेड़ में फंदा डाल लगा ली फांसी, मौत