खेत पर काम रही महिला की सर्पदंश से मौत
खेत पर काम रही महिला की सर्पदंश से मौतझाड़-फूंक में समय गवाने के बाद अस्पताल पहंुचे परिजनमचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटीफोटो नंबर 01 मिथलेशी का फाइल फो

झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव अस्ता में खेत पर काम कर रही महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्ता गांव निवासी हरिओम अहिरवार की 34 पत्नी मिथलेशी बुधवार की शाम खेत में काम कर रही थी। तभी किसी सांप ने डंस लिया। जिससे वह छटपटाने लगी और वहीं गिर गई। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास से ग्रामीण एकत्र हो गए। वहां पहुंचे परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। जिससे कोई आराम नहीं मिला।
गुरुवार सुबह तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। उसे गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। अस्पताल में डॉ. विपिन बहादुर ने बताया कि महिला को लाने में काफी देर कर दी गई है। जबकि सांप ने काफी पहले काटा था। परिजनों ने बताया कि उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


