सांप के काटने से बिउरी गांव की किशोरी की गई जान
बिलकुल रात को खाना खाकर सो रहे परिवार के सदस्यों में से 13 वर्षीय खुशबू कुमारी को सांप ने डंस लिया। परिवार ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रात में खाना खाकर सोए थे परिजन, भोर में सांप ने डस लिया चांद पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल भिजवाया (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिउरी गांव स्थित मुसहर टोला में एक किशोरी को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका 13 वर्षीया खुशबू कुमारी चांद थाना क्षेत्र के बिउरी गांव निवासी सुक्खू मुसहर की बेटी थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खोकर घर में जमीन पर सोए थे। इसी दौरान खुशबू को सांप ने काट लिया। उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
सांप के काटने के बाद जब पीड़िता के मुंह से झाग निकलने लगा, तो परिजन उसे ऑटो से लेकर चांद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी में रहे डॉ. अल्ताफ ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में लड़की ब्राड डेड लाई गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवाया गया है। बच्ची की मौत की खबर सुन परिजन अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।


