मायके में आई युवती को सर्प ने डंसा, मौत
उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले के बसंतपुर गांव में एक युवती को सांप ने काट लिया। इलाज के बजाय झाड़-फूंक द्वारा उपचार करने से उसकी हालत बिगड़ गई। अंततः उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन चिकित्सकों की सारी कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया।

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाने के बसंतपुर गांव स्थित मायके में आई युवती को सर्प ने डंस लिया। इलाज के बजाय सपेरे से झाड़ फूंक के चलते उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर मायके वाले उसे मेडिकल कॉलेज लाए ।चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गोंडा जिले के कौड़ियां थाने के मोहन टेपरा गांव निवासनी सुनीता (31) पत्नी राम बाबू अपने मायके बहराइच जिले के हुजूरपुर थाने बसंतपुर गांव में आई थी। वह मंगलवार रात बेड पर सोई हुई थी।
उसे सर्प ने डंस लिया। मायके वाले पयागपुर इलाके के किसी संपेरे को झाड़ फूंक को ले आए। झाड़ फूंक से युवती की हालत में सुधार के बजाय ज्यादा बिगड़ गई। तब उसे आनन फानन में वाहन से बुधवार सुबह दस बजे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की। बुधवार शाम युवती की सांसे थम गई। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


