Bhabhua:सांप के डसने से खनेठी गांव की महिला की गई जान
सांप के डसने से एक महिला की मंगलवार को मृत्यु हो गई। खनेठी गांव की 43 वर्षीया तेतरी देवी का इलाज के दौरान निधन हुआ। परिवार ने उसे सदर अस्पताल ले जाया, जहाँ सांप का विष फैलने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार ने झाड़फूंक कराने का निर्णय लिया।

सांप के डसने से खनेठी गांव की महिला की गई जान इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद झाड़फूंक कराने ले गये परिजन अपने घर के कमरे में पलंग पर सोय रही थी महिला, रो रहे थे बेटा-बेटी भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सांप के डसने से एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई। मृतका 43 वर्षीया तेतरी देवी सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी थी।
परिवार की चिंता
परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद तेतरी अपने कमरे में पलंग पर सोयी थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसने इसकी जानकारी अपनी गोतनी को दी। आनन-फानन में परिजन पांच बजे सुबह में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी में भर्ती उसका इलाज शुरू किया गया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा था। लेकिन, शरीर में सांप का विष ज्यादा फैल जाने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित करने के बाद परिजन उसे लेकर झाड़फूंक कराने के लिए किसी गांव में चले गये।
दुखद स्थिति
मृतका की 18 वर्षीया बेटी रिंकू कुमारी और 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है। मां की मौत की सूचना पर दोनों रो-बिलख रहे थे। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण भी सदर अस्पताल में पहुंचे थे। सभी उन्हें ढांढस बंधाकर चुप करा रहे थे। बताया गया है सांप के डसने से जिले में अबतक करीब ढाई दर्ज लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मौत सांप के डसने के बाद झाड़फूंक कराने के चक्कर में फंसने से हुई है। बरसात के इस मौसम में सांप के डसने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। कैप्शन- सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव की महिला की सांप के डसने से हुई के बाद उसे लेकर सदर अस्पताल में मंगलवार को रोती-बिलखतीं महिलाएं।


