सांप काटने से युवक की मौत
हिन्दुस्तान, सीतापुर
हरगांव के क्योंटी कला निवासी विनीत सिंह (39) की गुरुवार रात एक जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। वह रात में लघुशंका के लिए उठे थे और सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन तुरंत उपचार के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हरगांव, संवादाता। हरगांव के क्योंटी कला निवासी विनीत सिंह (39) की सांप काटने से गुरुवार देर रात मौत हो गई। विनीत रात करीब दो बजे लघुशंका के लिए उठे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई अवधराज सिंह की सूचना के आधार पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


