सर्प दंश से बालक की मौत
हिन्दुस्तान, बांदा
बबेरू में 8 वर्षीय बालक राघव को रात में सोते समय सर्प ने डस लिया। उपचार के बावजूद, उसे सीएचसी बबेरू में मृत घोषित कर दिया गया। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। राघव चार भाईयों में सबसे छोटा था।

बबेरू। जमीन में सो रहे बालक को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के बैरफ गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसका 8 वर्षीय पुत्र राघव शनिवार की रात अपनी मां रानी और बहन शिवानी के साथ जमीन पर सो रहा था। तभी सर्प ने उसकी उगली में डस लिया। राघव के चीखने पर परिजनो की नीद खुल गई। परिजनो ने पहले उसका घरेलू उपचार किया।
लेकिन हालत में सुधार नही हुआ। परिजनो ने उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। मृतक चार भाईयो में छोटा था।


