अल हसनैन स्कूल हादसा: प्रबंधन पर एफआईआर के निर्देश

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

असमोली के गांव मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर छज्जा गिरने से एक बालक की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। प्रशासन ने जांच के आधार पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। घटना के समय बच्चे बाउंड्रीवाल पर चढ़कर कार्यक्रम देख रहे थे।

अल हसनैन स्कूल हादसा: प्रबंधन पर एफआईआर के निर्देश

विकासखंड असमोली के गांव मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के दौरान छज्जा गिरने से बालक की मौत और दो बच्चों के घायल होने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

जांच प्रक्रिया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। घटना 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मृत बालक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था। प्रशासन की जांच में सामने आया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चे विद्यालय की बाउंड्रीवाल पर चढ़कर कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के गेट के ऊपर बने छज्जे पर बच्चों का अधिक भार पड़ गया। भार बढ़ने से छज्जा और उससे जुड़ी दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए। जांच के दौरान विद्यालय के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हासिल की गई, जिसमें घटना का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड होना बताया गया है। जांच आख्या में विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाध्यापक और संचालक की ओर से बच्चों को कमजोर छत और दीवार पर जाने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए जाने की बात सामने आई।

कानूनी कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना असमोली के प्रभारी निरीक्षक को विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण में मोहम्मद उवैस और वंश गुप्ता निवासी मदाला फतेहपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

अलका शर्मा, बीएसए।

महत्वपूर्ण प्रश्न

इस घटना में कितने बच्चे घायल हुए?
इस घटना में दो बच्चे घायल हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअल हसनैन स्कूल हादसा: प्रबंधन पर एफआईआर के निर्देश