सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत
रायबरेली में दो सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दूसरे हादसे में एक युवक भी दुर्घटना में जान खो बैठा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रायबरेली। जिले के सलोन व शिवगढ़ थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुराहल था। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर केस लिखा जाएगा। सलोन संवाद के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के करेमुआ गांव निवासी श्रीराम शुक्रवार की दोपहर अपनी पत्नी सीतापती (35) के साथ ही बेटी अनुष्का (9) के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी सूची क्षेत्र के बराडीह गांव जा रहे थे। इसी बीच रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के बराड़ीह गांव की मोड़ के पास मुड़ते समय प्रतापगढ़ की तरफ से रायबरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार सभी लोग सड़क के किनारे गिर पड़े। वहीं रोड पर गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ आसपास के लोग इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप व चालक को हिरासत में लिया है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल बालेन्द्रु गौतम ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।शिवगढ़ संवाद के अनुसार महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर अवांडीह गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राकेश कुमार बीते गुरुवार की देर रात करीब दस बजे अपने गांव से लोनार की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गऊघाट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे दूसरे वाहन से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सूचना घायल के परिजनों को दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुमांवा पुलिस चौकी के प्रभारी आयुष वत्स ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

