जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक सहित तीन लोगों की हुई मौत

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक सहित तीन लोगों की हुई मौत जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक सहित तीन लोगों की हुई मौत

जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक सहित तीन लोगों की हुई मौत

खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत चैधा-बन्नी गांव के पास एनएच पर शुक्रवार देर रात हुई घटना में मानसी घरारी के 25 वर्धीय एक युवक की जान चली गई। दूसरी ओर चौथम थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाऑ में दो घायलों की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। दोनों घटनाओं में चौथम थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया। एक घटना में चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव के समीप शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 55 वर्षीय नरेश पासवान की सदर अस्पताल खगड़िया में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जाता है कि कैथी गांव निवासी बिन्देश्वरी पासवान के पुत्र नरेश पासवान सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में नरेश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया शशिभूषण कुमार, मोहन सिंह, पवन सिंह सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। इधर रविवार की सुबह 10 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिले में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक सहित तीन लोगों की हुई मौत