सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडाग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में घायल युवक रविंदर की अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविंदर को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ 12 जुलाई को उसकी मौत हुई।

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में घायल एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के टप्पल के रहने वाले खेमचंद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।खेमचंद ने पुलिस को बताया कि 28 जून को उनके बेटे रविंदर को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल रविंदर को पहले नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
ये भी पढ़ें:Noida News: सड़क हादसे में युवक का हाथ कटा
हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दिल्ली के अस्पताल में 12 जुलाई को रविंदर की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


