कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

नरायनपुर (मिर्जापुर) में रविवार शाम को NH-35 पर सड़क दुर्घटना में विनोद कुमार यादव की मौत हो गई। बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, जिससे वह घटना स्थल पर ही मृत हो गया। मृतक के चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कार्रवाई की।

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

नरायनपुर (मिर्जापुर) l वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे 35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार शाम को सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय विनोद कुमार यादव पुत्र राम‌अधार निवासी निजामुद्दीनपुर, थाना अदलहाट की मौत हो गई।मृतक जिवनाथपुर स्थित पराग डेयरी में काम करता था। बाइक सवार मृतक जैसे ही अचीतपुर गांव के पास पहुंचा उसी समय तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया l जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार सहीत फरार हो गया। मृतक के चार बच्चो में तीन लड़कियां श्रेया 14 वर्ष, प्रियांशी 12 वर्ष, सृष्टी 6 वर्ष एवं एक लड़का अंश 10 वर्ष का है।

घटना की जानकारी होते ही स्वजन पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।