खाना खाने ढाबे पर जा रहा था कंटेनर ड्राइवर, हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ललाइन पैसिया के पास एक गंभीर सड़क हादसे में कंटेनर चालक सुकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे में तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी। घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खाना खाने ढाबे पर जा रहा था कंटेनर ड्राइवर, हादसे में मौत

लक्ष्मीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ललाइन पैसिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर हाईवे के किनारे अपनी गाड़ी खड़ी करके एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान आनन्दनगर की तरफ से तेज गति से आ रही अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी लक्ष्मीपुर ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सुकेश कुमार (43) पुत्र श्रीलखन सिंह निवासी जसनारा-फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ गौरव राय कन्नौजिया ने कहा कि मृतक के परिजनों की सूचना दी गयी। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखाना खाने ढाबे पर जा रहा था कंटेनर ड्राइवर, हादसे में मौत