तीन को मौत की नींद सुलाने वाले ट्रक चालक पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

सरसौल के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। पुलिस ने त्रासदी के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

तीन को मौत की नींद सुलाने वाले ट्रक चालक पर मुकदमा

सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में स्कार्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य घायल हुए थे। रूमा के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा घुसी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। मामले में मृतक स्कॉर्पियो मालिक हरियाणा के सिरसा निवासी बजरंग शर्मा की पत्नी सिमरनजीत की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक मिर्जापुर के मड़ियां निवासी आदर्श कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।