ट्रक के टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत बरम की मोरी के पास बीती रात करीब दो बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़

ट्रक के टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला
ट्रक के टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला

करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत बरम की मोरी के पास बीती रात करीब दो बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक के टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे चालक को पीछे से आए दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार मिश्र पुत्र रामायण प्रसाद के रूप में हुई।

प्रमोद ट्रक में मीरजापुर से मक्का लादकर नैनी जा रहे थे। बरम की मोरी के पास ट्रक के टायर में गिट्टी फंस गई थी। वह रात में ट्रक रोककर टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए दूसरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रमोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रमोद दो भाइयों में छोटा था। परिवार में पत्नी सीमा मिश्रा और आठ वर्षीय बेटी अनन्या उर्फ शिवांगी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद दूसरे ट्रक चालक के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रक के टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला