डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग

हिन्दुस्तान, हाथरस
share

हाथरस में बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। डंपर ने मृतक के शव को एक किलोमीटर तक घसीट लिया। ग्रामीणों ने गुस्से में आकर दोषी डंपर में आग लगा दी। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग

हाथरस, संवाददाता। बुंदशहर के चौड़रे वाली माता के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को हाथरस-अलीगढ़ रोड पर तोछीगढ़ बंबा के निकट बुधवार को डंपर ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। डंपर मृतक के शव को एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के टुकसान के निकट डंपर में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे कई थानों के पुलिस बल ने हालात पर काबू पाया।

जिला अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव बड़ा खुर्द निवासी वर्षीय शिवकुमार उर्फ शिवा 20 पुत्र भूरा, धीरज पुत्र व एक अन्य युवक एक बाइक पर सवार हो अपने गांव से बुलंदशर के चौड़ेरे माता के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में तोछीगढ़ बंबा के निकट डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए। हादसे में शिवकुमार व धीरज घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। धीरज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे अगरा रेफर कर दिया। चिकित्सक ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची हाथरस गेट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडंपर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग