हरिद्वार हादसे में घायल लज्जावती महीनों जंग लड़ने के बाद हरदोई में हारी जिंदगी की जंग
हरदोई में 56 वर्षीय लज्जावती की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने पहले हरिद्वार एम्स, फिर लखनऊ के जीकेजीयू में इलाज करवाया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अंततः हरदोई मेडिकल कॉलेज में भी उनका निधन हो गया। परिवार में शोक की लहर है।

हरदोई। हरिद्वार में सड़क हादसे में घायल 56 वर्षीय लज्जावती ने जिंदगी बचाने के लिए कई अस्पतालों में इलाज कराया पर मंगलवार सुबह हरदोई मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पहले हरिद्वार एम्स, फिर लखनऊ केजीएमयू और इसके बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चला। बेनीगंज थाना क्षेत्र के हूंसेपुर निवासी स्व श्रवण कुमार त्रिपाठी की पत्नी लज्जावती हरिद्वार में सड़क हादसे में घायल हुई थीं। परिजन उन्हें हरिद्वार स्थित एम्स ले गए, जहां काफी दिनों तक उनका इलाज चला। हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर परिजन उन्हें हरदोई लेकर आए।केजीएमयू में भी नहीं मिली राहतहरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें केजीएमयू ले गए पर वहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें वापस हरदोई मेडिकल कॉलेज ले आए। लज्जावती को एक सितंबर 2026 को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन्हें बेड नंबर 31 पर रखा गया था। यहां करीब 15 दिन तक उनका इलाज चला। मंगलवार 15 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


