गुजरात में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
गुजरात के पाटन जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। घटना शनिवार रात करीब दो बजे हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चार लोगों में एक 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

पाटन (गुजरात), एजेंसी। गुजरात के पाटन जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार रात करीब दो बजे राधनपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। मृतकों की पहचान कच्छ जिले के अंजार में रहने वाले सुनील चावड़ा, महेश मेहता और शक्तिसिंह जडेजा के रूप में हुई है। वहीं, 14 वर्षीय बच्चे समेत चार अन्य लोग गंभीर हैं। इनका धारपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसे के दौरान तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई थी।


