स्कूल से लौट रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद घर लौटते समय दो किशोरों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों किशोरों की उम्र 15 और 16 वर्ष थी।

स्कूल से लौट रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत

छतरपुर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल से घर लौट रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसा लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गुड़ाकला गांव में हुआ। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय लक्ष्य भारती और उसके 16 वर्षीय दोस्त अनिल अहिरवार के रूप में हुई है। लक्ष्य के पिता रमेश भारती ने बताया कि दोनों स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले लवकुशनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से दोनों को छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लवकुशनगर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नवीन दुबे ने बताया कि मोटरसाइकिल को एक एमयूवी ने टक्कर मारी थी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्कूल से लौट रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत