हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
हिन्दुस्तान, बस्ती
चंडीगढ़ में एक सड़क हादसे में बस्ती के युवक नित्यानंद (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि नित्यानंद विद्युत पोल लगाने का काम करता था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं, परिवार में शोक की लहर है।

बस्ती, निज संवाददाता। चंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बस्ती के युवक नित्यानंद (30) पुत्र संपत निवासी बंजरिया, थाना हर्रैया की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि नित्यानंद चंडीगढ़ में रहकर विद्युत पोल लगाने का काम करता था। ट्रैक्टर-हाइड्रा ले जाते समय वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। परिजन शव को बस्ती लाने की तैयारी में जुटे हैं।


