ट्रैक्टर ट्राली और लोडर वाहन की टक्कर में 11 घायल

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर किसान एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। लोडर वाहन में लौटते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए, जिन्हें उझानी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में विभिन्न आयु के लोग शामिल हैं।

ट्रैक्टर ट्राली और लोडर वाहन की टक्कर में 11 घायल

बदायूं। बरेली में अरबी (घुंईया) बेचकर लोडर वाहन से वापस लौट रहे किसान सड़क हादसे का शिकार हो गए।हादसा उझानी में बरेली मथुरा हाईवे पर सुबह हुआ। बरेली में अरबी बेचकर लोडर वाहन से वापस कासगंड ज्ले के ढोलना गांव लौटते समय छुतईया गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने लोडर वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोग घायल हुए। घायलों को उझानी सीएचसी पर भर्ती कराया गया।घायलों में यादराम 50 पुत्र हुलासी राम, विष्णु 17 पुत्र हीरालाल, धर्मेंद्र 27 पुत्र प्रेम सिंह, सुनील 28 पुत्र राजवीर, तालेवार 55 पुत्र गेंदालाल, दौलतराम 34 पुत्र गोवर्धन, वीर सिंह 20 पुत्र गिरिराज, मदनलाल 35 पुत्र केदार ताराचंद 17 पुत्र रतन सिंह टीकाराम 64 पुत्र होतीलाल निवासी ग्राम कोटरा थाना ढोलना जनपद कासगंज, शिवम पुत्र मनोज निवासी कुतुकपुर निवासी गणगिरी अलीगढ़ हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।