सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, घायलों का जाना हाल
बसरेहर के ग्राम अकबरपुर में 3 जुलाई को हुए सड़क हादसे में 12 लोग घायल हुए, जिनमें से 3 की मौत हो गई। समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने घायलों के परिवारों से मिलकर शोक व्यक्त किया और घायलों के बेहतर उपचार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है।

बसरेहर। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में 3 जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे। हादसे में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बताया जा रहा है कि अभी भी नौ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम अकबरपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पत्रकार राजेन्द्र कुमार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा हादसे में प्रभावित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर एवं समुचित उपचार के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि घायलों का सही तरीके से इलाज कराया जाना प्राथमिकता है।अंशुल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ हर समय खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. सर्वेश शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवम पाल, नरेन्द्र पाल, नितिन यादव, विपिन यादव, प्रशांत कुमार शाक्य, प्रवीन शाक्य, जबर सिंह शाक्य, पत्रकार अतुल यादव, विशाल कुमार, रिषीपाल सिंह, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण शाक्य, अशोक कुमार मौजूद रहे।


