क्रूजर पशु से टकराकर पलटी, चालक की मौत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

चौबेपुर में वाराणसी-गोरखपुर एनएच-31 पर बहादुरपुर गांव के पास एक क्रूजर मंगलवार को पलट गया। हादसे में चालक अशोक कुमार की मौत हो गई। वाहन अचानक किसी जानवर से टकरा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्रूजर पशु से टकराकर पलटी, चालक की मौत

चौबेपुर, संवाददाता। वाराणसी-गोरखपुर एनएच-31 पर बहादुरपुर गांव के पास सीएनजी पंप के समीप मंगलवार की भोर करीब ढाई बजे एक क्रूजर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में क्रूजर चालक की मौत हो गई। क्रूजर वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही थी तभी बहादुरपुर गांव के पास अचानक किसी जानवर के सामने आ जाने से वाहन उससे टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक अशोक कुमार (45) निवासी दीनापुर, चिरईगांव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को एंबुलेंस से नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्रूजर पशु से टकराकर पलटी, चालक की मौत