सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में मुकदमा
थानाभवन क्षेत्र के हरड़ फतेहपुर के निकट सड़क हादसे में एक युवक महेश की मौत हो गई। दो बाइको की भिड़ंत में महेश और उसके साथी घायल हो गए। उनके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के हरड़ फतेहपुर के निकट बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले मे मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना भवन - हरडफतेहपुर मार्ग पर गत दो दिन पूर्व बुधवार की देर शाम दो बाइको की भिड़ंत के चलते एक युवक की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग घायल हो गए थे।
हादसे का विवरण
खड़कपुर थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर निवासी अतर सिंह ने थानाभवन थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र महेश अपने साथी आकाश निवासी गंगोह और अंशुल निवासी सरसोंड के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहा था। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे जब वे हरड़ फतेहपुर के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल का चालक तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
घायलों का उपचार
हादसे में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई तथा महेश और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए थाना भवन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोनों साथियों का उपचार कराया गया।
कानूनी कार्रवाई
तहरीर में पिता ने बताया कि पुत्र के अंतिम संस्कार के उपरांत गुरुवार को थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है。


