युवा पति-पत्नी का शव आते ही गांव में मचा कोहराम, हर तरफ मातम

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया: युवा पति-पत्नी का शव आते ही गांव में मचा कोहराम, हर तरफ मातम। सुपौल जिले के भीमपुर में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय जितेंद्र ऋषि और उसकी पत्नी सुरती देवी की मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया, जिसने ग्रामीणों को गमगीन कर दिया।

युवा पति-पत्नी का शव आते ही गांव में मचा कोहराम, हर तरफ मातम

अररिया: युवा पति-पत्नी का शव आते ही गांव में मचा कोहराम, हर तरफ मातम शनिवार की शाम सुपौल जिले के भीमपुर के निकट फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में गई थी जान भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के बैरियाही गांव के थे रहने वाले भरगामा। निज संवाददाता शनिवार की शाम सुपौल जिले के भीमपुर थाना के निकट फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

हादसे की जानकारी

मृतकों में भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के बैरियाही गांव निवासी राजू ऋषिदेव के 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र ऋषि और उसकी पत्नी सुरती देवी भी शामिल थे । सुपौल जिले से पोस्टमार्टम के बाद रविवार को दोनों पति-पत्नी के शव गांव पहुंचते ही पूरे तोले में मातम छा गया । पति-पत्नी के एक साथ उठी अर्थी तो अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गमगीन माहौल में दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया । यह नजारा जिसने भी देखा अपने आंसू नहीं रोक सका। बताया जा रहा है कि दरियाही गांव निवासी राजू ऋषिदेव मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं तथा एक वृद्ध माता-पिता का भी भार उनके उपर ही था ।

बच्चों पर प्रभाव

मृतक राजू ऋषि देव का बड़ा पुत्र अंकित कुमार 7 वर्ष तथा छोटा पुत्र अंकित कुमार 4 वर्ष का है। इधर घटना के संबंध में स्थानीय पूर्व मुखिया मिथिलेश राय, मणिलाल भगत , वार्ड अर्जुन ठाकुर , परिजन टिरन रिषिदेव, रधुनी रिषिदेव ने बताया कि शनिवार सुबह अपनी पत्नी सुरती देव को बाइक से लेकर सुपौल जिला के वीरपुर अपनी पत्नी के बडी बहन के यहां गया था। फिर वहां अपनी पत्नी की बड़ी बहन को साथ लिया तथा अपने बाइक पर उसे भी बिठाकर वापस नरपतगंज अपने ससुराल आ रहा था। बताया इसी क्रम में वापस लौट के दौरान सुपौल जिला क्षेत्र स्थित भीमपुर थाना के निकट फोरलेन सड़क पर सामने से आ रहे ईट लदे एक ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इधर घटना के बाद सुपौल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिए । इसके बाद दोनों पति-पत्नी के शवों को गांव लाया गया । दोनों के शव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया । एक साथ दोनों की मौत के बाद मासूम दोनों बच्चे से माता-पिता का साया एक साथ उठ जाने से हर कोई दुखी था ।

गांव वालों की प्रतिक्रिया

भरगामा फोटो 02 मृतक दंपति के घर के सामने जुटे शोकाकुल ग्रामीण

सामान्य प्रश्न

✦किस सड़क हादसे में युवा दंपति की मौत हुई?−
यह सड़क हादसा सुपौल जिले के भीमपुर के निकट फोरलेन पर हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयुवा पति-पत्नी का शव आते ही गांव में मचा कोहराम, हर तरफ मातम