सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय टुनटुन चौधरी की मौत हो गई। वह मौसम नाम के युवक के साथ बाइक पर जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। टुनटुन के पिता ने घटना की जानकारी दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के जलेबिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्का से गई जान टुनटुन ने लिफ्ट मांगा तो मौसम ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया राहगीरों व अन्य लोगों ने घायलों को भगवानपुर सीएचसी भिजवाया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भभुआ-अधौरा मुख्य पथ पर रविवार को जलेबिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक 20 वर्षीय टुनटुन चौधरी उर्फ पिंटू भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी काजर चौधरी का पुत्र था। इस घटना में कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के हरनाटांड़ निवासी वीरेंद्र सिंह के 21 वर्षीय पुत्र मौसम कुमार घायल हो गया है।

घटनास्थल का विवरण

घटना स्थल के पास से गुजर रहे राहगीर परमालपुर गांव निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि उसने देखा कि सड़क पर बाइक गिरी पड़ी है और दोनों लोग बेहोश की हालत में सड़क किनारे चाट में गिरे थे। अन्य लोगों की मदद से उन्हें वाहन से इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सक ने स्वास्थ्य जांच कर टुनटुन को मृत घोषित कर दिया।

परिवार और स्थानीय प्रतिक्रिया

मृत युवक के पिता काजर चौधरी ने बताया कि मकरी खोह जंगल में बहुत सारी गाय चरती हैं। सुबह में सभी गायों का दूध निकालकर घर लौट रहा था। तभी मुसहरवा बाबा के पास मौसम कुमार से मुलाकात हुई। वह बाइक पर जमुनावा जंगल से भैंस का दूध लेकर आ रहा था। टुनटुन ने लिफ्ट मांगा तो मौसम ने अपनी बाइक पर बैठा लिया। वहां से दोनों अपने घर के लिए बाइक से जा रहे थे। भभुआ पुलिस कर रही घटना की जांच मृतक के पिता ने बताया कि जलेबिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे टुनटुन की मौत हो गई। सदर अस्पताल के अंत्यपरीक्षण गृह में पहुंचे भभुआ थाना के पुलिस अधिकारी जयप्रकाश पूर्वे ने बताया कि घटना की जानकारी ली गई है। शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। नगर थाने पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। मृतक के दरवाजे पर लगी ग्रामीणों की भीड़ भगवानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के टुनटुन की रविवार को सड़क हादसे में मौत के बाद उसके दरवाजे पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी। वह शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में ढांढस बंधा रहे थे। मृतक अपने सभी भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना के बारे में बताया जाता है कि युवक अधौरा पहाड़ी पर बाइक से मौसम के साथ गया था। इस बीच घाटी में सड़क हादसा हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल युवक का भभुआ में इलाज चल रहा है। घर-परिवार में मचा कोहराम भगवानपुर। सदर अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराकर घर लाने पर मृतक के परिवार की महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। उनके रोने की आवाज सुन गांव की महिलाएं उनके घर पहुंचीं और उन्हें ढांढस बंधाने लगीं। घटना की सूचना पर मृतक के रिश्तेदार भी उसके घर पहुंच गए थे। ग्रामीण, रिश्तेदार व परिजन शव का दाह-संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। ग्रामीणों ने बताया कि टुनटुन मेहनती युवक था और परिवार के कामकाज में हाथ बंटाता था। कैप्शन- भगवानपुर-अधौरा मुख्य पथ में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद रविवार को भभुआ के सदर अस्पताल में शव का अंत्यपरीक्षण कराने आए परिजन।

सामान्य प्रश्न

यह हादसा कहाँ हुआ?
यह हादसा कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के जलेबिया मोड़ के पास हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।