एक साथ उठे तीन जनाजे, हर आंख हुई नम

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

रविवार शाम बछरायूं में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 35 वर्षीय सरफराज, 23 वर्षीय कासिम और 25 वर्षीय शारिक शामिल हैं। एक कैंटर द्वारा उनकी बाइक को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ। शवों का अंतिम संस्कार स्थानीय कब्रिस्तान में किया गया।

एक साथ उठे तीन जनाजे, हर आंख हुई नम

रविवार शाम बछरायूं थाना क्षेत्र में गांव फत्तेहपुर छीतरा के पास हुए भयावह सड़क हादसे में मृत तीनों लोगों के शव सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया। गमजदा माहौल में तीनों जनाजे एक साथ उठे तो हर आंख नम आई। गमगीन माहौल में शवों का पैतृक कब्रिस्तान में दफीना किया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कटरा निवासी 35 वर्षीय सरफराज उर्फ छोटू पुत्र मुस्ताक बैंड पार्टी संचालित करता था। रविवार शाम वह अपने भतीजे 23 वर्षीय कासिम पुत्र मुमताज व 25 वर्षीय शारिक पुत्र सरताज के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

बछरायूं थाना क्षेत्र में गांव फत्तेहपुर छीतरा के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों मृतकों के शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में तीनों के शवों का दफीना पुश्तैनी कब्रिस्तान में किया गया। वहीं एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत के बाद जनाजे एक साथ उठने से हर आंख नम नजर आई। सभी ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।