सात दिन पहले घर में गूंजी थीं शहनाइयां, आज एक साथ उठेंगी चार अर्थियां

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

हादसे के बाद गुमसुम और गमगीन माहौल में खड़े लोग ।-हापुड़ हादसे ने हसनपुर गांव की खुशियां छीनीं-घायल मां को संभालता रहा बेटा तो हर आंख नमखुदागंज, संवा

 सात दिन पहले घर में गूंजी थीं शहनाइयां, आज एक साथ उठेंगी चार अर्थियां

खुदागंज। सात दिन पहले जिस आंगन में शहनाइयां गूंज रही थीं, रिश्तेदारों की चहल-पहल थी और पूरा परिवार शादी की खुशियों में डूबा था, उसी घर में अब चीख-पुकार और मातम पसरा है। हापुड़ में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में हर आंख नम है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है और हर जुबान पर उसी दर्दनाक हादसे की चर्चा है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर सभी का एक साथ अंतिम संस्कार होगा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अशोक के बड़े भाई रामभजन के पुत्र शिवम की शादी सात जुलाई को हुई थी।

शादी के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। समारोह संपन्न होने के बाद अशोक अपनी पत्नी रिंकी, 14 वर्षीय पुत्र अनुज, बेटी मीनाक्षी और बेटी राधिका के साथ एक ही मोटरसाइकिल से नोएडा लौट रहे थे। परिवार खुशियों के साथ घर से निकला था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद सड़क हादसा पूरे परिवार की जिंदगी बदल देगा।हादसे में अशोक, पुत्र अनुज और दोनों बेटियों की मौत हो गई, जबकि पत्नी रिंकी घायल हो गईं। उपचार के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब रिंकी गांव पहुंचीं तो उन्हें देखते ही माहौल और गमगीन हो गया। वह कभी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़तीं तो कभी अपने पति और बच्चों को याद कर फूट-फूटकर रोने लगतीं। उनका 17 वर्षीय बड़ा बेटा प्रशांत उन्हें संभालने की कोशिश करता रहा। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।