मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में निकाह के लिए जा रही सास-बहू की सड़क हादसे में मौत, पति घायल

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान, निकाह के लिए जा रही दुल्हन गुलनाज और उसकी मां आयसा खातून की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अली हुसैन गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे ने समारोह स्थल पर शोक का माहौल बना दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में निकाह के लिए जा रही सास-बहू की सड़क हादसे में मौत, पति घायल

कुशीनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में निकाह के लिए जा रही बहू व होने वाली सास की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक होने वाला पति था, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही समारोह स्थल और परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को सेवरही में इलाके की गरीब बेटियों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन था। ततरया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान निवासी शहीद हुसैन के बेटे अली हुसैन की भी इसमें शादी होनी थी। अली हुसैन ने होने वाली पत्नी गुलनाज (25) पुत्री सरवर अंसारी निवासी जमसेडिया, थाना तरया सुजान के साथ शादी तय होने के बाद इसके लिए पंजीकरण कराया था।

शनिवार को अली हुसैन बाइक से अपनी मां आयसा खातून (55) पत्नी शहीद तथा होने वाली पत्नी गुलनाज को बाइक से लेकर निकाह कराने के लिए सामूहिक विवाह समारोह में जा रहा था। सेवरही थाना क्षेत्र में बनरहा बड़ी नहर से करीब 500 मीटर दक्षिण नहर पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार गुलनाज तथा उसकी होने वाली सास आयसा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा अली हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना समारोह स्थल तथा मृतकों के परिजनों को दी। घायल युवक को इलाज के लिए सेवरही सीएचसी भेजवाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए पडरौना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

समारोह पर स्थल पर एक दुल्हन की मौत की खबर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। उधर दोनों परिवारों में भी कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सेवरही मनोज वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।