बुआ से मिलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अमरोहारविवार को एक युवक, जो कि दिल्ली में एसी मैकेनिक था, अपनी बुआ से मिलने के लिए जा रहा था, तभी उसे नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने घर पर अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए यात्रा की थी।

बुआ से मिलने जा रहे युवक की रविवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक दिल्ली में एसी मैकेनिक का कार्य करता था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह अपनी बुआ से मिलने राजा का ताजपुर जनपद बिजनौर जा रहा था। जानकारी के अनुसार रविवार को मोहल्ला शिवपुरी निवासी सूरज की बाइक में दोपहर करीब दो बजे नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूरज छह भाइयों में पांचवें नंबर का था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


