मनीगाछी:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार विकास मित्र की हुई मौत
मधुबनी जिले के पंडौल क्षेत्र में एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक रामकिशोर राम (30) टटुआर पंचायत का विकास मित्र था। घटना शुक्रवार की शाम हुई। पंडौल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा बबिता देवी के निधन से भाजपा में शोक है।

पवन झा,मनीगाछी। मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र के एनएच 27 स्थित सरिसब पाही कट पर बाईक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार युवक मनीगाछी की टटुआर पंचायत के जगरनाथपुर गांव निवासी रामकिशोर राम (30) बताया जाता है। युवक टटुआर पंचायत का विकास मित्र था। घटना शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार पंडौल थाना की पुलिस द्वारा मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है। भाजपा नेत्री का असमायिक निधन शोक : गौड़ाबौराम। भाजपा महिला मोर्चा की किरतपुर प्रखंड की अध्यक्षा बबिता देवी 35 का निधन शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में हो गया।
बबिता अपने पिछे तीन छोटे पुत्र और पति को रोते बिलखते छोड़ गई हैं। भाजपा नेत्री के निधन की सूचना पर भाजपा विधायक सुजीत कुमार, भाजपा के प्रखंड काली प्रसाद साह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीत सिंह सहित दर्जनों भाजपाई उनके तेनुआ स्थित आवास पर पहुंचे और अपनी श्रद्बांजलि अर्पित की।


