दो बाइकों की टक्कर में कोचिंग शिक्षक की मौत
बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरवारी निवासी 24 वर्षीय सुशांत कुमार का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर में हुआ। सुशांत एक कोचिंग शिक्षक थे और उन्होंने हाल ही में शादी की थी। वहीं, एक अन्य युवक घायल हुआ है।

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरवारी निवासी चुन्नू सिंह के पुत्र सुशांत कुमार (24) की सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर में बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि सैदपुर-पुपरी पथ पर मेहसौल गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां सुशांत ने दम तोड़ दिया। वे कोचिंग में पढ़ाते थे। सुशांत कुमार पुपरी की ओर से लौट रहे थे। सुशांत सपरिवार मुजफ्फरपुर शहर में रहते थे। उसकी फरवरी महीने में फकुली के केसरामा गांव में शादी हुई थी। दो भाइयों में बड़े थे। मेडिकल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
घायल युवक की स्थिति
-------------
फोटोउमा 6:
दुर्घटना की जानकारी
रुन्नीसैदपुर, संवाद सूत्र। सैदपुर-पुपरी पथ पर मेहसौल गांव के समीप बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में कोचिंग शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरवारी निवासी चुन्नू सिंह का पुत्र सुशांत कुमार (24) था। वहीं, घायल रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मेहसौल निवासी मो. तमन्ना का पुत्र मो. सफील है।
मेडिकल मदद
सिपाही आशुतोष कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां सुशांत ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मो. सफील मेहसौल की ओर जा रहा था, जबकि सुशांत कुमार पुपरी की ओर से लौट रहे थे। सुशांत सपरिवार मुजफ्फरपुर शहर में रहते थे। वे कोचिंग में पढ़ाते थे। उसकी फरवरी महीने में फकुली के केसरामा गांव में शादी हुई थी। दो भाइयों में बड़े थे। मेडिकल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया。


