कोचिंग के क्लास इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज के बादशाही मंडी में पीडब्ल्यू के क्लास इंचार्ज प्रतीक जैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। 28 वर्षीय प्रतीक रविवार को झूंसी में बस की टक्कर का शिकार हुए। गंभीर रूप से घायल प्रतीक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में शोक की लहर है।

प्रयागराज, संवाददाता। बादशाही मंडी निवासी पीडब्ल्यू (फिजिक्स वाला) के क्लास इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रोडवेज बस की टक्कर से रविवार को झूंसी में हुआ। बस नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली थानाक्षेत्र के बादशाही मंडी चक निवासी राजेश जैन का इकलौता बेटा 28 वर्षीय प्रतीक जैन पीडब्ल्यू में क्लास इंचार्ज था। रविवार दोपहर वह ऑफिस के काम से झूंसी गया था। वहीं त्रिवेणीपुरम गेट के पास रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में प्रतीक को एसआरएन अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रतीक की मौत का समाचार घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता, मां रजनी जैन व बहन साक्षी जैन रो-रो कर बेहाल रहे। राजेश जैन दूध की दुकान चलाते हैं।


