बांका में सड़क हादसा में दरोगा की मौत
हिन्दुस्तान, बांका
बांका टाउन थाना के दरोगा सूरज भूषण की बुधवार रात को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बिहार शरीफ जिले के निवासी थे और बाइक से कहीं जा रहे थे। हादसे में उनके साथी को गंभीर चोटें आई हैं।

बांका टाउन थाना के दरोगा सूरज भूषण की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सूरज भूषण बिहार शरीफ जिले के रहने वाले हैं। वह बाइक से देर रात कहीं जा रहे थे इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके साथ एक अन्य सहयोगी गंभीर रूप से जख्मी है


