सड़क हादसे में बुजुर्ग की गई जान
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
वीरपुर में मोहनपुर रोड पर एक सड़क हादसे में 73 वर्षीय मो नियाज की मौत हो गई। वह शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहे थे, तभी अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मारी। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वीरपुर। वीरपुर- मोहनपुर रोड पर सड़क हादसे में जख्मी 73 वर्षीय वीरपुर निवासी मो नियाज की मौत शनिवार को हो गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को जब वह जुमे की नमाज पढ़ कर अपने डेरा पर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी थी। इसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय भेजा। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया और परिजनों को सौंप दिया।


