सड़क दुर्घटना में घायल पेशेवर ड्राइवर की इलाज के क्रम में मौत

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

हरिहरगंज के ढाब गांव निवासी सुधीर कुमार, जो सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, की शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी असामयिक मौत से परिवार में शोक छा गया है, पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है। ग्रामीणों और सांसद प्रतिनिधि ने परिवार को सांत्वना दी।

सड़क दुर्घटना में घायल पेशेवर ड्राइवर की इलाज के क्रम में मौत

हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब गांव निवासी सरयू राम के 28 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार की शुक्रवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में घायल सुधीर का इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही घर में मातम छा गया। मृतक की पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार पेशे से चालक सुधीर कुमार गत 26 अगस्त की रात में औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र स्थित दोस्ताना होटल के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सुधीर के असामयिक निधन से ढाब गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। शव घर पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित उनके घर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। युवक की असामयिक मौत पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सहित कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़क दुर्घटना में घायल पेशेवर ड्राइवर की इलाज के क्रम में मौत