ट्रक की टक्कर से युवा किसान की गई जान
गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के होलीपुर गाँव के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय किसान बहादुर पाल की मृत्यु हो गई। वह कृषि कार्य के लिए सैदपुर बाजार जा रहा था, जब तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बहादुर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सैदपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के होलीपुर (मीरपुर) गांव के पास शनिवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय किसान युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। युवक कृषि कार्य के लिए खाद लेने सैदपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर खड़ा कर फरार हो गया। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवचंदपुर गांव निवासी 27 वर्षीय बहादुर पाल पुत्र चन्द्रमा पाल शनिवार की सुबह अपने घर से सैदपुर बाजार में कृषि कार्य के लिए खाद लेने आ रहा था।
जैसे ही वह सैदपुर के मीरपुर गाँव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए तत्काल सैदपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक़ो ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।


