सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला केवल निवासी 25 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह पुत्र चुलाराम 28 मई को सत्यदेव कोल्ड के पास सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान कार के रौंदने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आगरा के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार उच रहा था। जहां शुक्रवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक चार भाई और एक बहन में पांचवें नंबर का था। मृतक के भतीजे मनोज कुमार ने बताया कि कार एक किलोमीटर तक बाइक को घिसटते हुए ले गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


