रोहतास में हुई सड़क दुर्घटना में अधौरा के युवक की मौत
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के रेहल के पास एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय विजय सिंह की मौत हो गई। वह रोहतासगढ़ किला घूमने गया था, लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोहतासगढ़ किला घूमकर लौटने के दौरान रेहल के पास हुई दुर्घटना सदर अस्पताल के चिकित्सक ने स्वास्थ्य जांच कर मृत घोषित किया अधौरा, एक संवाददाता। रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के रेहल के पास हुई सड़क दुर्घटना में अधौरा के एक युवक की शनिवार को मौत हो गई।
मृतक की पहचान
मृतक 20 वर्षीय विजय सिंह अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी भरत सिंह का बेटा था। परिजनों द्वारा उसे भभुआ सदर अस्पताल में शाम करीब 4:30 बजे लाया गया, जहां के डॉ. अभिलाष चंद्रा ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा परशुराम सिंह ने बताया कि विजय अपनी बाइक से रोहतासगढ़ किला घूमने गया था।
दुर्घटना का विवरण
वहीं से वापस लौटने के दौरान रेहल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, यहां लाने पर चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत बता दिया।
पुलिस कार्रवाई
सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि विजय छह बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फोटो- 27 अगस्त भभुआ- 16 कैप्शन- कैमूर के अधौरा प्रखंड के देवरी के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद शनिवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटे परिजन।


