बिजनौर : डीसीएम ने बाइक सवार किशोर को कुचला, साथी घायल
जलीलपुर चौराहे पर देर रात एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर अयान की मौत हो गई। बाइक टकराने के बाद, अयान सड़क पर गिर गया और तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे कुचल दिया। उसका साथी जीशान गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने मौके पर पहुँचकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी।

जलीलपुर चौराहे पर देर रात उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब दो बाइक आपस में भिड़ गई। इस दौरान बाइक सवार और किशोर सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पर घायल पड़े किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चांदपुर के पाडला निवासी दिलशाद का 16 वर्षीय पुत्र अयान अपने साथी जीशान के साथ अपनी बाइक से चांदपुर की ओर आ रहा था। जब वह जलीलपुर ब्लॉक ऑफिस के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक वाले ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। वहीं पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पर घायल पड़े किशोर अयान को कुचल दिया, जबकि उसका साथी जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ ले जाया गया उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया।


