महिला ने दो बेटों को मार खुदकुशी की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में 26 वर्षीय महिला ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। नक्का भारती विथमराजुपल्ली गांव में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले अपने बेटों को जहर दिया और फिर खुदकुशी कर ली। पति की भूमिका की भी जांच जारी है।

महिला ने दो बेटों को मार खुदकुशी की

विथमराजुपल्ली, एजेंसी। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में 26 साल की महिला ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। नक्का भारती विथमराजुपल्ली गांव में फंदे से लटकी हुई मिलीं। मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया, भारती ने अपने बेटों को जहर दिया और उनका दम घोंटकर उनकी हत्या कर दी। बाद में महिला ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, तीनों मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहर दिए जाने का शक है।इस बीच, पुलिस भारती के पति की भूमिका की भी जांच कर रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन तीनों मौतों में उसकी कोई भूमिका थी या नहीं।

इसके अलावा, पुलिस ने हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103 और दहेज के कारण मौत के लिए धारा 80 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।