मां के शव से लिपटकर रोता रहा मासूम दिव्यम

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

मां के शव से लिपटकर रोता रहा मासूम दिव्यम मां के शव से लिपटकर रोता रहा मासूम दिव्यम मां के शव से लिपटकर रोता रहा मासूम दिव्यम

मां के शव से लिपटकर रोता रहा मासूम दिव्यम

डेढ़ साल का दिव्यम मां के शव से लिपटकर रोता रहा। वह मां को उठाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। मां के आंचल से लिपटकर रहने वाले इस मासूम की आंखों के सामने उसका सबसे बड़ा सहारा छिन चुका था, लेकिन वह मां की मौत से अनजान था। उसहैत थाना क्षेत्र की कटरा सहादतगंज चौकी के बीहट गांव की मोहिनी के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा अनुज आठ वर्ष का है। इसके बाद छह वर्ष की प्रतिज्ञा, चार वर्ष की प्रतिष्ठा और सबसे छोटा डेढ़ साल का दिव्यम। घटना के बाद चारों बच्चों के सिर से मां का आंचल उठ गया। जिस मां के स्नेह और ममता के बीच बच्चे अपना बचपन जी रहे थे, वही मां अब उनके बीच नहीं है। सबसे छोटा दिव्यम तो इतना मासूम है कि उसे मां के हमेशा के लिए चले जाने का मतलब भी नहीं पता। वह मां के शव से चिपककर रोता रहा और उसे उठाने की कोशिश करता रहा। मां की मौत का सच उसकी मासूम आंखें समझ नहीं पा रही थीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

शादी और विवाद

दातागंज कोतवाली के अरेला मोहल्ले की रहने वाली मोहिनी से आशीष ने वर्ष 2012 में अपनी मर्जी से शादी की थी। घटना वाली रात बच्चे दादी के पास सो रहे थे। आशीष की मां घर के बाहर सो रही थीं, जबकि उसके पिता खेत की रखवाली कर रहे थे। घर में आशीष और मोहिनी अकेले थे। किसी बात को लेकर विवाद के बाद आशीष ने मोहिनी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। अनुज, प्रतिज्ञा, प्रतिष्ठा और दिव्यम के भविष्य और पालन-पोषण की चिंता परिवार के लोगों को सताने लगी है। एक ही घर में पले ये चारों बच्चे अब मां की गोद और पिता के सहारे के बिना जिंदगी आगे बढ़ाएंगे।

फसल की रखवाली और परिवार की स्थिति

शाम को बहू ने बनाई थी कचौड़ी-चाय, फिर क्या हुआ पता नहीं। मृतका के ससुर दुर्गापाल ने बताया कि शाम को घर में सब कुछ सामान्य था। बहू मोहिनी ने कचौड़ी बनाई थी और चाय भी बनाई थी। परिवार में किसी तरह का विवाद या अनबन उन्हें नजर नहीं आई थी। वह रात में फसल की रखवाली करने खेत पर चले गए थे। सुबह घर लौटे तो बहू की मौत की खबर सामने थी। रात में आखिर ऐसा क्या हुआ, यह उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि शाम तक सब सामान्य था, इसलिए रात में हुई वारदात ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया।

बच्चों के भविष्य की चिंता

खेती से चलता था घर, अब बच्चों के भविष्य की चिंता। खेती-बाड़ी करके आशीष अपने परिवार के खर्च में सहयोग करता था। अब हत्या के आरोप में उसके जेल जाने के बाद परिवार के सामने चारों बच्चों के पालन-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है। मां मोहिनी की मौत से अनुज, प्रतिज्ञा, प्रतिष्ठा और डेढ़ साल के दिव्यम के सिर से मां का आंचल उठ गया। पिता के जेल जाने से उनका दूसरा सहारा भी छिन गया। परिवार के लोगों के सामने अब बच्चों की पढ़ाई, परवरिश और भविष्य की चिंता है। जिस उम्र में बच्चों को मां की ममता और पिता का सहारा चाहिए, उस उम्र में दोनों ही उनसे दूर हो गए हैं।

गांव में खबर फैलना

रात में किसी को भनक नहीं, सुबह गांव में फैली खबर। रात में किसी मोहल्ले के व्यक्ति को भी भनक नहीं लगी कि आशीष ने अपनी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी है। घर के भीतर हुई वारदात रात के सन्नाटे में दबकर रह गई। सुबह जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे मोहिनी की हत्या की खबर गांव में फैलने लगी। देखते ही देखते आसपास के लोग घर पहुंचने लगे। सूचना मोहिनी के मायके वालों तक भी पहुंची तो वहां भी मातम छा गया। जिस घर में रात तक सब सामान्य था, सुबह वहां बेटी की हत्या की खबर सुनकर मायके वाले बदहवास होकर पहुंचने लगे।

पुलिस कार्रवाई

मुकदमा दर्ज, पड़ताल शुरू। मोहिनी के भाई कमल गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में आशीष, अंगूरी, दुर्गपाल सिंह और अमरजीत को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आशीष पर किस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं?−
आशीष पर अपनी पत्नी मोहिनी की हत्या का आरोप लगाया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमां के शव से लिपटकर रोता रहा मासूम दिव्यम