बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में स्थित बयासी गांव के पास रविवार को एक दुर्घटना में दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस घटना में 20 वर्षीय युवक मयंक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव के पास रविवार की दोपहर दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। बेलहथा गांव निवासी 20 वर्षीय मयंक बाइक से जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मयंक और उसकी बाइक पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलं को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मयंक का मृत घोषित कर दिया।


